फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिंद्रा पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव औरंगाबाद के नजदीक महिंद्रा पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बपदा निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसका भतीजा संजीव कुमार वीरवार रात बाइक से घर वापस लौट रहा था। जब वह गांव औरंगाबाद के नजदीक पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही महिंद्रा पिकअप ने उसके भतीजे की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी महिंद्रा पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात महिंद्रा पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें