फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्राली से टकराई बाइक, दो घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर गिरी बाइक। संवाद
विज्ञापन
प्रतापनगर। हथिनीकुंड से अपने घर लौट रहे लकड़ी के ठेकेदार की बाइक गन्ने की ट्राली से टकरा गई। जिस कारण बाइक पर सवार दोनों ठेकेदार बीच सड़क में जा गिरे। जिसमें से एक को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस के पास फिलहाल किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। घटना सोमवार देर रात की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुटी पर निवासी लकड़ी ठेकेदार रामकुमार व उनके सहयोगी देवी सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर हंसने कुंड से अपने घर लौट रहे थे। ताजा वाला चंद सोच बैरियर के पास गन्ने से भरी एक ट्राली ने उनको अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह सड़क पर जा गिरे। इस हादसे में ठेकेदार देवी सिंह को गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

थाना प्रतापनगर के जांच अधिकारी दौलत राम का कहना है कि ताजेवाला के पास गन्ने से भरी एक ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गए हैं। जिस पर प्रताप नगर पुलिस ने मौका पर पहुंच गई थी लेकिन परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है।

हादसे के बाद सड़क पर गिरी बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें