यमुनानगर। भारतीय स्टेट बैंक संतपुरा शाखा के सौजन्य से गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के हिंदी विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस मनाया गया।
इस दौरान प्रतियोगिताएं कराई गई। इसमें हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम स्थान हासिल किया।
वहीं कुमुद द्वितीय स्थान पर दीपाली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में दीक्षाने प्रथम स्थान ,कुमुद दूसरे स्थान पर, दीपाली बीएस सी बीएड की छात्रा ने तीसरा स्थान पाया, पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता दीपांशी प्रथम, रंजना द्वितीय, सृष्टि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में प्रगति प्रथम स्थान पर, अदिति द्वितीय स्थान पर, गीतिका और हर्षिता तृतीय स्थान पर रहीं।