फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटा, 35 हजार छीने

Wed, 29 Jan 2014 12:47 AM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जुआ खेलते पकड़े गए युवक के बारे में उसके परिजनों को बताने वाले युवक को पकड़े गए युवक ने पीटकर घायल कर दिया और उससे 35 हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन


 घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस घायल युवक का बयान लेने ट्रामा सेंटर पहुंची। राजान गली निवासी नीरज ने बताया कि डीडी अग्रवाल स्कूल के नजदीक पुरानी अनाजमंडी है। यहां रोज ही असामाजिक तत्वाें का जमावड़ा लगा रहता है। वे यहां बैठकर जुआ भी खेलते हैं। सोमवार को पुलिस ने यहां जुआ खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ा। इनमें से एक युवक को नीरज जानता था।

 नीरज पकड़े गए युवक के घर जाकर उन्हें इसकी जानकारी दी। शाम को जब नीरज अपने घर लौट रहा था तो पुरानी सब्जी मंडी के समीप जुआ खेलते पकड़े गए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया और उसकी जेंब में रखे 35 हजार रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें