फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में सीटों की मारामारी, वेटिंग टिकट भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेनोें में सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। हालात यह हैं कि ट्रेनोें में वेटिंग का टिकट भी नहीं मिल रहा है। इस इस पर रेलवे ने दिवाली और छठ पर अतिरिक्त गाड़ियां नहीं चलाई है। इससे यात्रियों की परेशानी और भी बढ़ गई है। नियमित ट्रेनोें में सीट नहीं मिलने पर यात्रियों ने अतिरिक्त गाड़ियां चलाने की मांग की है।
औद्योगिक नगरी होने के कारण जिले में बहुत बड़ी संख्या में प्रवासी काम करते हैं। इनमें अधिकांश उत्तरप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, बंगाल, उड़ीसा सहित पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों के लोग हैं। दिवाली में दो सप्ताह शेष हैं। दीपावली के बाद पूर्वोत्तर भारत का दूसरा बड़ा त्योहार छठ पर्व आता है। छठ पर प्रवासियों में घर जाने की भारी होड़ रहती है।
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या के अनुरूप गाड़ियां न होने के कारण किसी भी ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रही हैं। सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई गाड़ियों में त्योहार के दिनों के लिए वेटिंग तक समाप्त हो गई है। ऐसे में यात्रियों में भारी निराशा है। लोगों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेन नियमित रूप से नहीं चल पाई हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे को अतिरिक्त गाड़ियां चलानी चाहिए।
साधारण बोगी में भी आरक्षण से परेशानी बढ़ी
दशमेश कॉलोनी निवासी राजकुमार, सतेंद्र यादव, बृजेश ने बताया कि कोरोना बचाव की नियमावली के अनुसार पैसेंजर व इंटरसिटी गाड़ियों को छोड़कर अन्य में बिना आरक्षण के सफर नहीं किया जा सकता है। सामान्य बोगी में सफर करने के लिए भी आरक्षण करवाना पड़ रहा है। पहले आरक्षण न मिलने पाने की स्थिति में यात्री सामान्य कोच में सफर कर सकते थे। रेलवे ने यह विकल्प बंद कर दिया है, जिससे परेशानी और ज्यादा बढ़ गई है।
इन गाड़ियों में इतनी वेटिंग
दिवाली और छठ के कारण गाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है। जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली ट्रेन में इन दिनों में वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है। दिवाली और छठ के करीब इस गाड़ी में वेटिंग भी नहीं है। अमृतसर-हावड़ा-अमृतसर मेल में 20 अक्तूबर के बाद के लिए वेटिंग 175 से अधिक है। हावड़ा-जम्मू-हावड़ा हिमगिरी मेल में वेटिंग तीन सौ पहुंच रही है। फिरोजपुर-धनबाद में दिवाली व छठ के समय सीट नहीं है। अभी वेटिंग 200 के पार चली गई है। हिमगिरी एक्सप्रेस में 25 अक्तूबर के बाद वेटिंग भी नहीं है। अभी से नोरूम हो गया है। वहीं शहीद एक्सप्रेस में वेटिंग 250 के पार है और 27 के बाद वेटिंग भी नहीं मिल रही हैं। गंगा सतलुज एक्सप्रेस में भी दिवाली और छठ पर नोरूम है। हरिहर एक्सप्रेस में भी सीट नहीं है।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए तीन अतिरिक्त गाड़ियां चलाई गई हैं। एक का ठहराव यमुनानगर जगाधरी दिया गया है। दो अन्य गाड़ियां अंबाला व सहारनपुर से पकड़ी जा सकती हैं। और अतिरिक्त गाड़ियां चलाने की डिमांड भेजी गई है। इसका फैसला मुख्यालय से किया जाएगा। आदेश आने पर अतिरिक्त गाड़ियां चलाई जाएंगी। - हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें