फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़कों पर विभागों की लापरवाही के सरिये

Mon, 09 Dec 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़कों पर वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा। प्रशासन सड़कों के बरम को लेवल में नहीं कर पाया। वहीं सड़कों के किनारे निकले सरिये विभागों की लापरवाही बयां कर रहे हैं। इससे हादसों की आशंका जताई जा रही है।
सड़कों पर सूचना बोर्ड लगाने में आरटीए कार्यालय की टीम तो काम करते हुए दिखती है, लेकिन बाकी विभागों की कोई गतिविधि नहीं हो रही। जिसका खामियां लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़कों पर रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है। जगाधरी में अंबाला मार्ग पर आरटीए कार्यालय को जाने वाली सड़क के मोड़ पर ही सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खुल रही है।
विज्ञापन

यह कोई आम सड़क नहीं है। इसी सड़क पर आरटीए कार्यालय, डीईटीसी कार्यालय, को-ऑप्रेटिव सोसाइटी कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय, श्रम विभाग व थाना शहर जगाधरी बना हुआ है। इन सबसे ऊपर जगाधरी के एसडीएम का आवास भी है। एसडीएम खुद कई बार रोड सेफ्टी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ा चुके हैं।
विज्ञापन

बरम से सड़क से करीब छह इंच नीचे हैं। इतना ही नहीं मोड़ पर ही फलों की दुकान के साथ तो आठ मोटे पेंच सड़क से पांच इंच बाहर निकले हुए हैं। यहां पर कोई साइन बोर्ड या फिर विज्ञापन एजेंसी का पोल लगना है। यदि ऊंचे-नीचे बरम से कोई बाइक सवार अनियंत्रित होकर इन पेंच पर गिर जाए यह उसके शरीर में घुस जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें