फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंसीलाल की 2389 रुपये प्रति क्विंटल में बिकी फसल

Tue, 23 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रादौर मंडी में धान की खरीद करते वेयर हाउस के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अनाज मंडी रादौर में डीएमईओ ईश्वर सिंह राणा ने धान की खरीद का शुभारंभ किया। खरीद के पहले दिन खरीद एजेंसी वेयरहाउस ने मैनेजर संदीप कुमार के नेतृत्व में जय सरस्वती ट्रेडिंग कंपनी से बंसी लाल फतेहगढ़ की धान की फसल की खरीद की। किसान बंसीलाल की धान की फसल 2389 रुपये प्रति क्विंटल में बिकी।
धान की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली, वहीं प्रशासन की ओर से भी मंडियों में धान की खरीद को लेकर कार्य शुरू किया गया। मार्केट कमेटी सचिव राजीव चोपड़ा व सह सचिव अमित कुमार ने बताया कि मंडी में हैफड की ओर से बुधवार, वीरवार व शुक्रवार को धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं खरीद एजेंसी वेयर हाउस की ओर से सोमवार, मंगलवार, शनिवार को खरीद की जाएगी। रविवार को उठान किया जाएगा। आदेश अनुसार 17 प्रतिशत तक नमी वाली धान की खरीद की जाएगी। अनाज मंडी जठलाना व गुमथला में छह दिन खरीद एजेंसी हैफड खरीद का कार्य करेगी।
विज्ञापन

फसल बिकने के 72 घंटे के बाद पेमेंट किसान के खाते में आ जाएगी। किसान मोहनलाल, जितेंद्र सिंह, बलकार सिंह ने सरकार व प्रशासन से मंडी में किसानों के बैठने की सुविधा की मांग की। इस मौके पर संदीप कुमार, जिला संयोजक सुशील बत्रा, प्रधान बलिंद्र कुमार, पूर्णचंद, मास्टर निरंजन, सुभाष कांबोज, रणबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें