फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला बैंककर्मी का शव

Fri, 28 Feb 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप। जगाधरी वर्कशॉप व दराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पर एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव डारपुर निवासी मान सिंह के तौर पर हुई है। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जीआरपी ते जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था और उससे कुछ ही दूरी पर बाइक खड़ी थी। मृतक मान सिंह बिलासपुर के निजी फाइनेंस बैंक में काम करता था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। मृतक के भाई सचिन के अनुसार उसका भाई घर से बिना बताए कल कहीं चला गया था। वह मानसिक रूप से परेशान था। जीआरपी के भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने की सूचना मिली थी। इस पर वह जीआरपी थाना पहुंचे और मृतक की पहचान भाई मानसिंह के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें