फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सगाई समारोह में 70 हजार व गहनों से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर के मधु होटल में चल रही सगाई समारोह से नकदी व जेवर से भरा बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक किशोर बैग चोरी करता मिला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विष्णु गार्डन निवासी नवीन सिंगल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी तान्या की शहर के मधु होटल में सगाई समारोह था। इस दौरान उसने बैग में 70 हजार रुपये नकदी, एक किटी सेट गोल्ड, एक डायमंड रिंग, दो अंगूठी सोना जेंट्स, एक सोने की चेन व मोबाइल फोन डालकर अपने पास रखा हुआ था। वह बैग को साइड में रखकर कुछ काम करने लगा। कुछ देर बाद उसे वहां से बैग गायब मिला। सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर एक किशोर बैग को चोरी करके ले जाता हुआ मिला। उसके साथ अन्य व्यक्ति भी थे। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें