फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भगवानगढ़ में बैडमिंटन हॉल का होगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए गांव भगवानगढ़ में बैडमिंटन हाल की सौगात देने जा रहा है। इसके लिए 20.96 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस पर प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। माहभर में औपचारिकताएं पूरी कर ई निविदा लगाए जाने की तैयारी है। जिससे उम्मीद है कि इसी साल में खिलाड़ियों को भगवानगढ़ में नया बैडमिंटन हाल मिल जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में विकास कार्यों पर समीक्षा बैठक में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बैडमिंटन हाल के निर्माण के लिए निगम अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। इस संबंध में सहायक अभियंता काे अगली बैठक में बैडमिंटन हाल के कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस पर निगम अफसर बैडमिंटन हाल के निर्माण की औपचारिकताएं पूरी करने में लग गए हैं। बैडमिंटन हाल के निर्माण में करीब 20.96 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान लगाया गया है। इस राशि पर ई निविदा लगाने से पहले प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति ली जा रही है।

बॉक्स
खिलाड़ी बोले- हाल के साथ कोच भी मिले
बैडमिंटन खिलाड़ी राजेंद्र, सुरेश, अभिषेक ने कहा कि बैडमिंटन हाल की सुविधा से लाभ होगा। इसके साथ यहां बैडमिंटन खेल का कोच भी मिलना चाहिए, जिससे किशोर व युवा वर्ग न सिर्फ शौकिया बल्कि कॅरिअर बनाने के लिए खेल से जुड़ें। कोच होने पर खिलाड़ी खेल की बारीकियां सीख कर अलग-अलग स्तर पर प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर सकेंगे और बेहतर प्रदर्शन से अपना व जिले का मान बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन-
इस संबंध में निगम अफसरों को निर्देश दिए हैं कि जल्द सभी औपचारिकताएं पूरी कर तय समय पर काम पूरा करें। जिससे गांव सहित आसपास के किशोर व युवाओं को खेल सुविधा मिल पाए।
विज्ञापन

-सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें