फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खराब मौसम का तहसील में दिखा असर, ऑनलाइन अपॉइनमेंट के बाद भी नहीं

Thu, 29 Jan 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
लोगों की उप​स्थिति कम होने से खाली जगाधरी तहसील कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
जगाधरी। चार दिन की छुट्टी के बाद खुले तहसील कार्यालय में बुधवार को भीड़ होने के बजाए, सन्नाटा नजर आया। इस दौरान तहसील कार्यालय में कुछेक लोग ही दिखाई दिए। भारी बारिश व ओलावृष्टि के कारण बुधवार को तहसील कार्यालय पर लोगों का आना बेहद कम हुआ। ऑनलाइन अपॉइनमेंट होने के बावजूद भी लोग नहीं पहुंचे। सुबह करीब 12 बजे तहसील कार्यालय में 10-12 लोग ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

इनमें भी कई सरकारी कर्मचारी थे, जो विभागीय कार्यों से आए। इसके अलावा 15 से 20 लोग अपॉइनमेंट लेने के लिए पहुंचे। यहां आए लोग तहसील कार्यालय खाली देख असमंजस में पड़े रहे। कई लोगों ने छुट्टी होने तो कई लोगों ने अधिकारियों व कर्मचारियों के न होने से लोगों की कमी को कारण मना। लोगों के कम आने के कारण अधिकांश कर्मचारी व अधिकारी खाली बैठे रहे और दोपहर बाद लंबित कार्य निपटाया। वहीं, इस दौरान तहसील कार्यालय के बाहर गंदगी के ढेर लगा रहा।
जानकारी के अनुसार बुधवार को भी मौसम खराब रहा। इस दौरान काले घने बादल छाए रहे। ऐसे में दूर दराज के लोगों ने आने से परहेज किया। वहीं, अन्य लोगों ने खराब मौसम के चलते काम टाल दिया। जगाधरी तहसील में प्रतिदिन औसतन 50 से 60 लोगों को अपॉइनमेंट दी जाती है। बुधवार के लिए भी इतने ही अपॉइनमेंट थी, लेकिन ज्यादातर लोग नहीं पहुंचे। इस दौरान 12 से 15 लोग पहुंचे। लोग कम होने के कारण तहसील कार्यालय खाली दिखा और सभी कुर्सियां भी खाली रहीं। सुबह से ही दोपहर तक यही सिलसिला चलता रहा और इक्का-दुक्का करके लोगों का आना लगा रहा। रजिस्टरी के अलावा जमाबंदी व इंतकाल के लिए आने वाले लोगों की संख्या कुछ ज्यादा रही। भीड़ न होने के कारण आए लोगों को ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ा। झटपट काम होने पर लोग काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को लोगों की उपस्थिति काफी कम रही। इसके स्पष्ट कारणों के बारे वह कुछ नहीं कह सकते हैं। मौसम भी एक वजह हो सकती है। बुधवार को सामान्य से कम लोग ही कार्यालय पहुंचे और रजिस्टरियां भी कम हुई। तहसील कार्यालय के बाहर सफाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


अमित सिंह, नायब तहसीलदार, जगाधरी।


लोगों की उपस्थिति कम होने से खाली जगाधरी तहसील कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें