फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाबा साहेब का झंडा जोहड़ में फेंका, तीन पर केस दर्ज

Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। क्षेत्र के भील छप्पर गांव में कुछ युवकों ने बाबा साहेब का झंडा उतारकर जोहड़ में फेंक दिया। आरोप है कि जब आरोपियों से गांव के दो युवकों ने इस बारे में बातचीत की तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द बोल अपमानित किया। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।


भील छप्पर निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 14 अप्रैल को गांव के बस स्टैंड के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर की जयंती मनाई गई थी। वहां पर उन्होंने डा. आंबेडकर का झंडा भी लगाया था। कुछ दिन बाद जब वह अपने निजी कार्य से बिलासपुर जा रहा था तो बस स्टैंड पर लगा डा. आंबेडकर का झंडा गायब था, उसकी जगह बाला जी का झंडा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने पंचायत द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि गांव के ही मोहित, आशु व हिमांशू ने बाबा साहेब के झंडे को उतारा और उसका उपमान कर स्कूल के पास जोहड़ में फेंक दिया। तीन जून को जब उसने व उसके दोस्त गुरपाल ने आरोपी आशू से झंडे के बारे में पूछा तो आरोपी ने उनसे गाली गलौज की और अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द बोल अपमानित किया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें