फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना : चार दिन में हुई 105 सर्जरियां, आंखों के 39 ऑपरेशन

Sun, 23 Nov 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन
यमुनानगर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सात दिन का सर्जिकल शिविर लगाया जा रहा है। इसके तहत चार दिन में जिला व उपजिला नागरिक अस्पतालों में महज चार में अलग-अलग तरह की 105 सर्जरियां हो चुकी हैं। इनमें आंखों के 39 ऑपरेशन हुए हैं। साथ ही 41 सामान्य, 17 स्त्री रोग से संबंधित, पांच हड्डी और तीन ईएनटी के ऑपरेशन किए गए। सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में यह शिविर 17 से 22 नवंबर तक चल रहा है। इसके तहत लाभार्थियों को निशुल्क व कैशलेस सर्जरी की सुविधा दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य सर्जरी की आवश्यकता वाले सभी पात्र मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना है। यमुनानगर के जिला व जगाधरी उपजिला नागरिक अस्पतालों में सर्जरियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत यमुनानगर के नोडल अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि लोगों को बिना विलंब के सर्जरी व बेहतर सुविधा देने के लिए यह कार्यक्रम चल रहा है, ताकि लोगों का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में विश्वास बढ़े और लाभार्थियों को अच्छी सुविधा मिल सके। अब तक जिले में कुल 8,64,450 आभा आईडी बनाई जा चुकी है। योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी नरजारा खातुन के घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी का ऑपरेशन डॉ. अनुराग गुप्ता हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ. तनुश्री व डॉ. अंकित त्यागी द्वारा सिविल अस्पताल यमुनानगर में किया गया। इस ऑपरेशन में राजेश, अंजू ओटीए, किरण ज्योती, दुबिना, अविनाश, नर्सिंग अधिकारी व रजविंद्र ने भी मदद की। सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिले के सभी लाभ पात्रों आयुष्मान, चिरायु कार्ड धारकों से अपील है कि वे अपने नजदीकी सिविल अस्पताल या आयुष्मान हेल्प डेस्क पर जाकर अपनी पात्रता की पुष्टि करें और सर्जिकल शिविर सप्ताह के दौरान योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें