फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाजपा कार्यालय में बांटे गए आयुष्मान वय वंदना कार्ड

Tue, 08 Jul 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को भाजपा की ओर से कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित जिला भाजपा कार्यालय यमुना कमल में हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 साल व उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड वितरित किए।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत 70 या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी वित्तीय स्थिति की परवाह किए बिना पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। आयुष्मान वय वंदना स्कीम वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जो उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान करती है। इस योजना से वरिष्ठ नागरिक निशुल्क इलाज का लाभ उठा सकते हैं और स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन उपरोक्त स्वास्थ्य संस्थानों पर 70 वर्ष व अधिक आयु वाले बुजुर्गों के अधिक से अधिक वय वंदना (आयुष्मान कार्ड ) बनवाना सुनिश्चित करें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, नोडल अधिकारी डॉ. वागीश गुटेन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, पार्षद अंकित गोयल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, पार्षद रीना रस्तोगी, मंडल महामंत्री संदीप राय सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें