फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आयुष ने स्वर्ण और शुभम ने जीता कांस्य पदक

Tue, 24 Jun 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए आयुष ने स्वर्ण और शुभम ने कांस्य पदक हासिल किया। अब प्रतियोगिता से जिले की झोली में कुल चार पदक आ गए हैं। इनमें दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक शामिल हैं।
खेल विभाग से कुश्ती कोच अमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में तेजली स्टेडियम के खिलाड़ी आयुष ने ग्रीको रोमन श्रेणी व 80 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता है। ऐसे ही अजीजपुर कलां स्थित अखिल शर्मा पहलवान अखाड़े के खिलाड़ी शुभम ने ग्रीको रोमन श्रेणी व 97 किलोग्राम भारवर्ग में तृतीय स्थान पर रहकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता में अजीजपुर कलां स्थित अखिल शर्मा पहलवान अखाड़े की खिलाड़ी प्रतिज्ञा अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक और तेजली स्टेडियम की खिलाड़ी दक्षिता अंडर-21 में कांस्य पदक जीत चुकी है। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों के चार पदक हो गए हैं।
21 वर्षीय आयुष कुश्ती कोच अमित के गांव फतेहपुर से हैं। कोच अमित कुमार स्वयं पांच बार राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। साथ ही वह सीनियर नेशनल गेम्स में हिस्सा ले चुके हैं। आयुष ने बताया कि कोच अमित को देखकर ही चार साल पहले कुश्ती खेल स्पर्धा में भविष्य बनाने की ठानी थी। कोच अमित के मार्गदर्शन में सुबह-शाम तीन-तीन घंटे का खेल अभ्यास चल रहा है।
इस दौरान कोच से खेल की हर बारीकी सीखी। कोच के बताई हर बात मानी। इसी का परिणाम है कि एक के बाद एक पदक व खिताब मिल रहे हैं। आयुष ने बताया कि वर्ष-2023 व वर्ष 2024 के हरियाणा खेल महाकुंभ में उसने स्वर्ण पदक हासिल किए थे। ईस्ट व वेस्ट इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुका है।
विज्ञापन

हाल ही में जिला अखाड़ा प्रतियोगिता में भी ग्रीको रोमन स्टाइल में जिला केसरी खिताब अपने नाम किया और अब राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। आयुष ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलने व पदक जीतने का सपना है, इसलिए कड़ा अभ्यास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें