फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: साइबर अपराध के खिलाफ किया जागरूक

Fri, 24 Jan 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। पुलिस की सेफ सिटी टीम ने वीरवार को सरोजिनी कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में छात्राओं को क्राइम अगेंस्ट वूमेन, पॉक्सो एक्ट के प्रावधान, दुर्गा शक्ति एप, गुड टच व बैड टच, यातायात नियमों व साइबर अपराध के खिलाफ जागरूक किया। महिला थाना की एएसआई नीलम ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा संबंधित जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने लड़कियों को दुर्गा शक्ति ऐप के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को गुड टच व बैड टच के बारे अनेक उदाहरण देकर बताया कि किस तरह उन्हें अपने रिश्तेदारों, पारिवारिक जनों आस-पड़ोस में रहने वाले किसी भी आदमी को चाहे किसी भी उम्र का हो डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत भावना से छूने की कोशिश करता है या गलत शब्द कहता है तो बिना डरे और बिना हिचकिचाहट के उनकी शिकायत करनी चाहिए ताकि व्यक्तियों को डर रहे और वह किसी भी गलत काम को करने से पहले सतर्क हो जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बात होती है तो तुरंत अपनी माता या अध्यापिका को जरूर बताएं। आपकी समस्या का समाधान न हो तो डायल 112 की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर आप किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम फ्राड का शिकार होते हो तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें या अपने नजदीकी थाना चौकी में इसकी सूचना दें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में अपलोड करना चाहिए और इसका कैसे प्रयोग करना है इसकी जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें