फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: यमुनानगर में घर में घुसकर हमला, महिला को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट; बेटे की हुई थी कहासुनी

Thu, 23 Jan 2025 05:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

कस्बा जठलाना में साहिल और उसका दोस्त दूध लेने के लिए एक दुकान पर गए थे उस पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। साहिल और उसका दोस्त वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन इन लोगों को यह नहीं मालूम था कि हमलावर उनके पीछे उनके घर तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनानगर के खंड रादौर के जठलाना क्षेत्र में युवाओं के बीच हुई मामूली कहासुनी ने भयानक रूप ले लिया। जिसमें एक महिला की जान चली गई। गांव में एक महिला के बेटे की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपी महिला के घर पहुंचे और हमला बोल दिया। युवकों द्वारा पिटाई किए जाने से महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान 38 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डीएसपी रादौर आशीष चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतका की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के दो बच्चे साहिल और सोनू हैं। 

इस तरह से हुआ हमला 
कस्बा जठलाना में साहिल और उसका दोस्त दूध लेने के लिए एक दुकान पर गए थे उस पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। साहिल और उसका दोस्त वहां से भाग खड़े हुए, लेकिन इन लोगों को यह नहीं मालूम था कि हमलावर उनके पीछे उनके घर तक पहुंच जाएंगे। जैसे ही साहिल अपने घर के अंदर दाखिल हुआ, उसके पीछे 7-8 लोग जिसमें युवक पुरुष और महिलाएं शामिल थीं। घर में घुसते ही उन्होंने साहिल पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


साहिल को बचाने के लिए उसकी मां सुमन भी बीच में आ गई। हमलावर जान लेने पर उतारू थे और उन्होंने सुमन पर ही हमला बोल दिया। 35 वर्ष की सुमन पर लात-घूसों की बौछार कर दी। हमलावर तब तक सुमन को पीटते रहे जब तक उसके प्राण नहीं निकल गए। जैसे ही इन हमलावरों पता लगा कि सुमन की मौत हो चुकी है तो यह लोग वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि इस हमले में साहिल की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें