संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गोमय स्वावलंबी यात्रा कार्यक्रम के अंतर्गत नशे के खिलाफ अलख जगाई गई। इस दौरान युवाओं ने नशामुक्ति का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने नशे की लत के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उन्होंने सभी को हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया। युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गोसेवा से जुड़े लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक तरुण जैन ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल नशे का विरोध करना नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक विकल्प देना है।
गौ आधारित स्वालंबन एक ऐसा मार्ग है जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है। प्रधानाचार्य मोहम्मद जावेद ने इस मुहिम का स्वागत किया और इससे जुड़े हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आकाश राणा, चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव बंसल, भारती वर्मा, मोनिका खुराना, विभा गुप्ता, सुरेंद्र गुलाटी,पूनम रोहिल्ला, श्रुति प्रभाकर, अंगद उपस्थित रहे।