फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाएं

Fri, 17 Oct 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा लागू की गई बिजली बिल सरचार्ज माफी योजना उपभोक्ताओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत उपभोक्ता अपने बकाया बिजली बिल जमा कर सरचार्ज में दी जा रही राहत का लाभ उठा सकते हैं। योजना की अवधि अब सीमित रह गई है। यह अपील बिजली निगम के एसडीओ धर्मेंद्र यादव ने सभी उपभोक्ताओं से की है।
विज्ञापन

एसडीओ धर्मेंद्र यादव, जूनियर इंजीनियर हरिओम कश्यप, जेई प्रदीप कुमार ने उपभोक्ताओं से कहा कि वह स्कीम के तहत समय पर अपने बिलों का भुगतान कर दें ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बिजली निगम की ओर उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से यह योजना चलाई गई है। योजना का लाभ उठाकर लोग बिजली कनेक्शन काटने जैसी कार्रवाई से बचा जा सके। हरिओम कश्यप ने कहा कि उपभोक्ता नजदीकी सब डिवीजन कार्यालय या निगम की वेबसाइट पर भी बिल जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें