फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एसपी आवास के पास चेन छीनने का प्रयास

Tue, 16 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसपी आवास के पास मॉडल टाउन में रविवार की रात शापिंग मॉल पर फायरिंग के नौ घंटे बाद सोमवार सुबह शास्त्री पार्क के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी की चेन झपटने का प्रयास किया। कारोबारी ने बाइक सवारों को लात मार दी। इससे वह अनियंत्रित हो गए। पकड़ने जाने के डर से भाग गए। कारोबारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में सूचना दी गई है।
संजय विहार कॉलोनी निवासी प्लाईवुड कारोबारी अंकुर जैन ने बताया कि चातुर्मास के उपलक्ष्य में मॉडल टाउन में एसएस जैन स्थानक में प्रवचन हो रहे हैं। प्रवचन सुनने के लिए वह सोमवार सुबह घर से पैदल ही जैन स्थानक के लिए निकले थे। प्रवचन कर रहे महात्मा जी को वह फलाहार के लिए पैदल ही अपने घर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

सुबह छह बजकर 20 मिनट पर जैसे ही वह शास्त्री पार्क के पास पहुंचे तो एक बाइक पर दो नकाबपोश आए। दोनों ने आंखों पर काला चश्मा भी लगा रखा था। आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया। वह समय रहते संभल गए और आरोपियों की बाइक को लात मार दी। आरोपियों को लगा कि वह पकड़े जाएंगे, इस पर वह मौके से भाग गए। उनकी चेन टूट तो गई, लेकिन आरोपी ले नहीं जा सके। उन्होंने तुरंत डायल 112 की को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर ही नेहरू पार्क के सामने पुलिस का नाका लगा है। नाके पर कमांडो हथियारों के साथ तैनात हैं। दरअसल रविवार रात ही मॉडल टाउन में शोरूम के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली चलाई थी।
विज्ञापन

यह शोरूम एसपी आवास से महज 50 मीटर की दूरी पर है। शास्त्री पार्क भी एसपी आवास से ज्यादा दूर नहीं है। नौ घंटे के भीतर एसपी आवास के पास दो घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें