फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 09 Dec 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक युवक की ओर से अपनी सात साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। बच्ची ने शोर मचा दिया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। मामला यमुनानगर की एक कॉलोनी का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
शिकायत में महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जिसमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 14 साल है। छोटी बेटी सात साल की है। शनिवार को दोनों बहनें स्कूल गई थी। तबीयत खराब होने के कारण छोटी बहन जल्दी ही घर लौट आई। जब वह अपने स्कूल के कपड़े बदल रही थी तो आरोपी चचेरा भाई कमरे में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया तो वह मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार के लोग बच्ची का लेकर महिला थाने पर पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ महिला थाना बलजीत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें