फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सब्जी लेने गए युवक को अगवा करने को कोशिश

Sat, 16 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के गांव दमोपुरा में सब्जी खरीदने गए युवक को कार में जबरन बैठाकर अगवा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। युवक के शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जयरामपुर निवासी नितिन ने बताया कि वह 24 अप्रैल की सुबह करीब आठ बजे दमोपुरा स्थित एक सब्जी की दुकान पर खरीदारी करने गया था। जब वह सब्जी लेकर दुकान से बाहर निकला तो सिल्वर रंग की एक आल्टो कार में सवार पांच युवकों ने उसके पीछे कट्टा लगाकर जबरन गाड़ी में बैठने के लिए कहा। नितिन ने साहस दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटती देख आरोपी युवक को छोड़कर कार सहित मौके से भाग गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद बूड़िया थाना पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें