फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नाबालिग युवती व महिला को अगवा करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग युवती से छेड़छाड़ व घर में घुस कर अगवा करने के प्रयास तथा मारपीट करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मायापुरी कॉलोनी का चीका और बैंक कॉलोनी का राहुल उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करते थे। इसे लेकर उन्होंने दोनों को आगाह भी किया था, लेकिन उनकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि दोनों जबरन उसके घर में घुस आए और उसकी बेटी को अगवा करके अपने साथ ले जाने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चीका व राहुल पर केस दर्ज कर लिया।

उधर शहर निवासी 31 वर्षीय महिला ने बताया कि वह किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुलदीप सिंह, प्रीतपाल, परमिंद्र सिंह व कृष उसे मिल गए। चारों आरोपियों ने पहले तो उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे जाने से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना अपने परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें