माॅडल टाउन करेहड़ा में ट्रक ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी दोनों टांगे टूट गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया।
थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन करेहड़ा गांव के राजन ने बताया कि वह दो भाई-बहन हैं। शनिवार रात करीब पौने नौ बजे उसका बड़ा भाई मांगा राम पुराने घर से अपने नए मकान इंदिरा कॉलोनी में जा रहा था। जब मांगा राम जब मॉडल टाउन करेहड़ा में एससी चौपाल के पास पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और मांगे राम को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। ट्रक की टक्कर से बड़े भाई की दोनों टांगे टूट गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल रादौर ले गया। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया।