फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कार्यालय में स्ट्राॅन्ग रूम तोड़ने का प्रयास

Sun, 29 Dec 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने शुक्रवार देर रात प्यारा चौक पर स्थित मुथूट फाइनेंस गोल्ड कंपनी के कार्यालय में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इस दौरान स्ट्राॅन्ग रूम न खुलने पर बदमाश लैपटॉप लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद घटना स्थल की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुथूट फाइनेंस गोल्ड कंपनी मैनेजर आशीष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर शुक्रवार देर रात शहर क्षेत्र के मुथूट फाइनेंस कार्यालय की चोर ग्रिल तोड़कर अंदर घुस गए।
उन्होंने सबसे पहले सीसीटीवी से छेड़छाड़ की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के अंदर शीशे तोड़ दिए और अलमारी में कागजों के साथ छेड़छाड़ की है। इस दौरान चोर स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाए। बाद में चोरी की घटना की सूचना मिलते ही थाना शहर यमुनानगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मुथूट फाइनेंस गोल्ड कंपनी मैनेजर आशीष ने बताया कि वह रात को भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी थी। एक लैपटॉप चोरी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें