फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसरों से तंग आकर खाया जहर, गंभीर

Tue, 14 Jul 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सावनपुरी कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार (45) ने एक फाइनेंसर से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे शहर के गाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। शहर पुलिस ने घटनास्थल व अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पीड़ित बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश में आने के बाद ही बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि जिस फाइनेंसर से पीड़ित ने कर्ज लिया था, वह अंडरग्राउंड हो गया है। पुलिस को पीड़ित द्वारा लिखा तीन पेज का एक नोट मिला है जिसमें उसने पांच लोगों पर तंग करने का आरोप लाया है।

12 प्रतिशत ब्याज देने के बावजूद लाखों का बकाया : श्रवण कुमार ने नोट मेें लिखा है कि उसने जिस फाइनेंसर से पैसे लिए थे, उसे 12 प्रतिशत ब्याज दिया है। बावजूद उसे रुपयों के लिए तंग किया जा रहा है। पैसे न देने पर उसके बच्चों को मारने की धमकी दी जा रही है। यही वजह है कि वह निर्मल कुमार, संजीव और नीरज से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन


पीड़ित द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के मुताबिक उसने निर्मल से 4-5 लाख रुपये ब्याज पर लिए थे जबकि वह उसे साढ़े 12 लाख रुपये दे चुका है। बावजूद इसके छह लाख रुपये बकाया हैं। राजू से उसने 60 हजार रुपये लिए थे जिसके एवज में उसने राजू को चेक दिए हैं।

जब उसने राजू से अपने चेक वापस मांगे तो उसने उसकी तरफ गगन के तीन लाख, संजीव के 2.5 लाख व रिंकू के चार लाख रुपये बकाया बता दिए। पीड़ित के मुताबिक संजीव ने उसे अमन व आशू से 50-50 हजार रुपये ब्याज पर लेकर दिए थे जबकि वह कुछ ब्याज दे चुका है। बावजूद इसके उसकी तरफ चार लाख रुपये खड़े हैं।

बच्चों के एक्सीडेंट में मरवाने की धमकी : पीड़ित ने सुसाइड नोट के दूसरे पेज पर फाइनेंसर पर बच्चों को एक्सीडेंट में मरवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। श्रवण के मुताबिक उपरोक्त फाइनेंसरों ने उससे 12 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज वसूला है।

अगर एक दिन ब्याज लेट हो जाए, तो उससे 1200 प्रतिदिन के हिसाब से लिए जाते हैं। करीब दो दिन पहले निर्मल की पत्नी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर जल्द ही पैसे नहीं दिए, तो उसके बच्चों का एक्सीडेंट करवा देगी। श्रवण ने सुसाइड नोट में सभी आरोपियों के नाम तथा नंबर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही उसने लिखा है कि राजू के पास दो लाख की 15 महीने वाली कमेटी है जिसकी पांच किस्तें हो गई हैं, कमेटी उठानी है। नागपाल के पास 16 लाख की कमेटी है। छह लाख की उठा ली है। दस लाख बैलेंस है जो उठानी है।

सावनपुरी निवासी श्रवण ने फाइनेंसरों से तंग आकर जहर खाया है जिसका शहर के गाबा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

हुकम चंद, प्रभारी, अर्जुन नगर चौकी, जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें