फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की कैंसर से मौत

Tue, 14 Jul 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में दुराचार व हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बिहार निवासी एक कैदी की सोमवार दोपहर कैंसर की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा परिजनों को सूचना भेजी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल शव सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पुतंगगंज निवासी धर्मेंद्र पर 1998 में छछरौली थाने में दुराचार व हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने धर्मेंद्र को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तभी से वह जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोषी को कैंसर की बीमारी हो गई। सोमवार सुबह धर्मेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे यमुनानगर के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया जहां से चिकित्सकों ने उसको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शहर थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना है कि कैंसर की वजह से कैदी की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें