फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हमला कर जेब से निकाली नकदी

Sun, 23 Feb 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। जगाधरी निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर गंडासी से हमला कर घायल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों आसिफ और वरुण को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ग्रीन विहार काॅलोनी निवासी सुधीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार देर रात को उसका दोस्त शुभम और सोनू उसे ऑल्टो कार से छोड़ने के लिए जा रहे थे। बूड़िया चुंगी के पास सिगरेट पीने के लिए रुक गए। उसी समय वहां पर वैगर-आर कार में पांच युवक आए और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गंडासी से उस पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गया और उसकी जेब से 1200 रुपये भी छीन लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें