फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस कर मां-बेटे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
एक जेठ व उसके पांच साथियों ने महिला व उसके पुत्र पर लोहे के पाइप व तेज धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोप पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे की रामलाल कालोनी निवासी किरण द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आठ अगस्त की दोपहर लगभग 12 बजे मोहाली निवासी उसका जेठ मुकेश, व उसका पुत्र दीप, साहिल अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर घुस आए। उनके हाथों में तेजधार हथियार व डंडे थे। आरोप है कि मुकेश नैय्यर जोकि रिश्ते में जेठ लगता है उसने घर में प्रवेश करते ही मेरे पुत्र सन्नी पर लोहे के पाइप से वार किया। उसके पश्चात मुकेश ने जबरदस्ती गलत नियत से कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने लोहे के पाइप से मेरे सिर पर वार किया। उनके साथ आए अन्य लोगों ने मेरे व मेरे बेटे के ऊपर हमला कर मारपीट की। दीपक के हाथ में ब्लेड वाला उस्तरा था उसने जैसे ही सन्नी के मुंह पर उस्तरा मारने का प्रयास किया, तो सन्नी ने अपना हाथ अपने चेहरे के आगे कर लिया। जिससे उस्तरा उसके चेहरे को छूता हुआ दाहिने हाथ पर लगा। मुकेश और साहिल ने मेरी टांगों व बाजू पर लोहे के पाइप से वार किए। हमारे द्वारा चिल्लाने पर पड़ोस के कुछ लोग मौके पर आए। लोगों को आता देख आरोपी घर से भाग निकले। आरोपियों ने घर में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरों की तार भी काटी व घर के पिछले गेट की दीवार को भी तोड़ डाला। पड़ोसियों ने उपचार के लिए तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया । पुलिस ने किरण की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें