फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एएसपी साहब, गांव की दो महिलाएं कर रहीं परेशान

Wed, 18 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव दड़वा के ग्रामीण मंगलवार को जिला सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने एएसपी अमरिंद्र सिंह को गांव की दो महिलाओं की ओर से छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने शिकायत दी। आरोप है कि महिलाएं अपनी नाबालिग बेटियों को ढाल बनाकर छेड़खनी के आरोप लगाती हैं। एएसपी ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
गांव दड़वा की रानी ने बताया कि दोनों महिलाओं के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर वे अक्सर उनसे झगड़ती रहती हैं। इतना ही ही नहीं उनके पति उन्हें देखकर गंदे-गंदे इशारे भी करते हैं, और जब वे उनके घर जाकर बात करती हैं तो उल्टा झगड़े पर उतारू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है एक महिला ने गांव के बुजुर्ग को पाॅक्सो एक्ट के तहत जेल भिजवाया हुआ है। उक्त महिला ने 25 अप्रैल को मेरे पति अशोक के खिलाफ छेड़खानी की झूठी शिकायत थाना सदर जगाधरी में दी थी, जोकि अभी लंबित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें