फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अस्मिता खेल प्रतियोगिता 22 को, बेटियां दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

Thu, 20 Nov 2025 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। लड़कियों का खेलों में रुझान बढ़ाने व उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेल मंत्रालय की ओर से अस्मिता खेल मंच योजना चलाई गई है। अस्मिता खेल ही मेरी पहचान मंच से बेटियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। केंद्रीय खेल मंत्रालय व भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की ओर से इसका क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के 13 जिलों में एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिताएं 22 नवंबर को तेजली खेल परिसर में होगी।
विज्ञापन


इसमें अंडर-14 और अंडर-16 दो आयु वर्ग शामिल किए गए हैं। इसके लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं रखा गया है। खिलाड़ियों को भारत सरकार की ओर से प्रमाण पत्र व पदक प्रदान किए जाएंगे। इसका उद्देश्य लड़कियों को खेलों में बढ़ावा और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। इससे भविष्य की सभी अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में बेटियां बढ़चढ़ कर भाग लेंगी।
जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष एवं कोच प्रवीण कुमार ने बताया कि खेलों में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रतियोगिताएं करवाने के लिए संघ की ओर से अधिकारियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अस्मिता खेल ही मेरी पहचान से नई एथलीट खिलाड़ियों को खेल प्रतिभा खोज अभियान से खोजकर उन्हें विश्व स्तर का एथलीट खिलाड़ी बनाया जाएगा। यह खिलाड़ी भविष्य में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें