फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भाकियू के खंड कार्यकारिणी के प्रधान बने अशोक डांगी

Thu, 08 Jan 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे भाकियू के पदा​धिकारी व किसान। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। भारतीय किसान यूनियन की खंडस्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके लिए भाकियू की बुधवार को शहर स्थित साहिल सेतिया के निवास पर बैठक हुई। बैठक दीपराणा नंबरदार व अरविंन कांबोज के नेतृत्व में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष यादविंद्र कांबोज, जिला संरक्षक महेंद्र चमरोड़ी पहुंचे। इस दौरान अशोक डांगी को लगातार दूसरी बार खंड अध्यक्ष चुना गया। सुरेश सांगवान, रोहित कांबोज दामला को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा मदनलाल कांजनू, जगमोहन औजला को महासचिव बनाया गया। योगेश्वर दत्त शर्मा, विनोद कांजनू संगठन सचिव बने। गुरदयाल जुब्बल सचिव, राजेश चमरोड़ी को सचिव बनाया गया। कर्ण चानना को मीडिया प्रभारी, साहिल सेतिया नंबरदार को जिला मीडिया प्रभारी व जमशेर राणा लाल छप्पर को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सुभाष गुर्जर ने कहा कि चार महीने से पोटली गांव में किसान रास्ते को लेकर धरना दे रहे हैं। 13 जनवरी लोहड़ी को देखते हुए सभी किसानों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि 14 जनवरी को स्वयं रास्ता बनाने की घोषणा की गई। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान के नेतृत्व में किसान रास्ते पर कस्सिया चलाएंगे। प्रशासन ने रास्ते को लेकर आठ जनवरी को बैठक बुलाई है। इसमें हाईवे के अधिकारी भी पहुंच रहे हैं। बैठक डीसी कार्यालय में होगी। इस दौरान रविंद्रपाल सिंह, विनोद डांगी, धर्मवीर अमरोहा, बिजेंद्र राणा, प्रदीप राणा, अशोक आहूजा, पवन गोयल दामला, श्याम सिंह धनौरा, सतपाल सैनी, रोशन लाल पोटली, संजीव राणा प्रधान सरस्वती नगर, रमेश ढिल्लो, रंजौद राणा, जय सिंह कुंजल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें