फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सत्र खत्म होने को, 2200 अध्यापकों को अभी नहीं मिली सिम

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी की ओर से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट दिए गए हैं। इसके साथ अध्यापकों को भी पढ़ाने के लिए टैबलेट वितरित किए गए हैं। परंतु इसका लाभ विद्यार्थियों को मिल नहीं पा रहा है। चूंकि विद्यार्थियों व अध्यापकों के पास टैबलेट तो हैं, लेकिन प्रयोग करने के लिए इसमें नेटवर्क नहीं हैं। चूंकि अभी तक अध्यापकों व कुछ विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग सिम नहीं दिलवाया है। सत्र खत्म होने में करीब तीन महीने शेष हैं। पूरा सत्र विद्यार्थियों व अध्यापकों का सिम के इंतजार में बीत गया है। हालांकि जिले मात्र करीब 250 विद्यार्थियों को सिम नहीं मिल पाई है, जबकि अन्यों के पास सिम और टैबलेट दोनों हैं। लेकिन जिले के 2200 अध्यापकों के पास सिर्फ टैबलेट हैं और उसमें सिम नहीं है।
विज्ञापन

अध्यापकों के पास सिम न होने के कारण वे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं करवा पा रहे हैं। जिस कारण इस योजना का लाभ वह विद्यार्थी भी नहीं ले पा रहे हैं जिनके पास सिम व टैबलेट दोनों हैं। ऐसे स्थिति में विद्यार्थियों को ई-अधिगम बनाने की सरकार की योजना धराशाही होती दिखाई दे रही है। सिम न होने के कारण विभाग का यह टैबलेट विद्यार्थियों व अध्यापकों के लिए डिब्बा बनकर रह गया है। बिना इंटरनेट व सिम के अध्यापक ऑनलाइन पढ़ाई नहीं करवा पा रहे हैं, ऐसे में जिनके पास दोनों चीजें हैं वे भी इसके लाभ से वंचित हो रहे हैं। जबकि ई-अधिगम योजना के तहत सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन पढ़ाई करवाना अनिवार्य हैं। बता दें कि योजना के तहत इस बार 24092 विद्यार्थियों व 2200 अध्यापकों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। विभाग की ओर से सभी 2200 विद्यार्थियों के लिए सिम जारी करने के लिए आवेदन किया गया है।



सरकार की ओर से विद्यार्थियों को योजना के तहत टैबलेट व सिम अलॉट करवाई जाती है। सिम में 2 जीबी इंटरनेट डाटा प्रतिदिन विद्यार्थियों को मिलता है। जिसके रिचार्ज व बिल का खर्च विभाग वहन करता है। अभी जिन विद्यार्थियों को सिम नहीं मिल पाई है उनके लिए इंटरनेट डाटा का प्रबंध करना मुश्किल है। ऐसे में सिम से वंचित विद्यार्थी स्कूल के इंटरनेट वाईफाई का प्रयोग कर रहे हैं या निजी स्तर पर घर के मोबाइल इत्यादि से वाईफाई लेते हैं। हालांकि स्कूल में चलने वाला इंटरनेट अधिक इस्तेमाल होने के कारण धीमा चलता है और डाटा भी समाप्त हो जाता है। जिस कारण विद्यार्थियों को इससे दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन





ई-अधिगम योजना के तहत जिले के 24092 विद्यार्थियों व 2200 अध्यापकों को टैबलेट दिए गए हैं। लगभग सभी विद्यार्थियाें को सिम भी दिलवा दी गई थी। इस दौरान कुछेक के दस्तावेजों में कमी, पोर्टल पर नाम न आने व अन्य तकनीकी कारणों से सिम जारी नहीं हो पाई। वहीं बहुत अध्यापकों को भी ऐसी ही दिक्कत आ रही थी। जिस कारण सभी के लिए फिर से सिम जारी करने के लिए आवेदन किया गया है। जल्द ही सभी को सिम मिल जाएगी।
विज्ञापन

-कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें