फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आसान होने पर विद्यार्थियों ने समय से पहले हल कर लिया प्रश्नपत्र

Thu, 19 Mar 2026 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की संस्कृत और 10वीं कक्षा की पंजाबी विषय की परीक्षाएं जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। जिलेभर में बनाए गए 54 परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी। परीक्षा समाप्त होने से करीब पांच मिनट पहले ही कई विद्यार्थी केंद्रों से बाहर निकलते नजर आए, जिससे पेपर के आसान होने का अंदाजा लगाया जा सकता है। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल बताते हुए संतोष जताया। उनका कहना था कि अधिकांश प्रश्न सीधे सिलेबस से पूछे गए थे, जिससे पेपर हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। कई विद्यार्थियों ने निर्धारित समय से पहले ही अपना पेपर पूरा कर लिया।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलता ने बताया कि परीक्षा को नकल रहित और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर उड़नदस्ते सक्रिय रहे और पूरे समय निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकी। विद्यार्थी प्रकाश ने बताया कि संस्कृत का पेपर काफी आसान था और उन्होंने समय से पहले ही प्रश्नपत्र हल कर लिया। उन्हें 75 प्रतिशत से अधिक अंक आने की उम्मीद है। वहीं छात्रा रूही ने कहा कि शुरुआत में थोड़ा तनाव था, लेकिन पेपर हल करते-करते आत्मविश्वास बढ़ता गया और पेपर सरल लगा। उन्होंने भी अच्छे अंक आने की उम्मीद जताई। इसी तरह पंजाबी परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र प्रवीन ने बताया कि नियमित पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए पेपर बेहद सहज रहा। उन्होंने कहा कि समय पर्याप्त मिला और बेहतर परिणाम आने की पूरी उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें