फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पोस्टर मेकिंग में अंजलि को प्रथम स्थान

Thu, 19 Mar 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को एनएसएस व इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड वाटर डे के संबंध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्रतियोगिता में अंजलि ने प्रथम, जेनिश, ऋषभ, जानवी ने द्वितीय व महक, सिया कंबोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने कहा कि आज पानी का घटता स्तर एक गंभीर समस्या है। अत: वर्तमान दौर में पानी की उपयोगिता एवं संरक्षण बारे हमें सचेत रहना चाहिए। इको क्लब के संयोजक प्रो. संजीव गांधी ने वाटर डे के उपलक्ष्य में एक पीपीटी के माध्यम से पानी की महता से अवगत करवाया। एनएसएस संयोजक सहायक प्रो. ऋतु नरवाल ने विविध उदाहरणों के माध्यम से जन-जीवन के लिए पानी के महत्व बारे अवगत करवाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें