फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तैराकी मुकाबले में आर्यवीर और कल्पिता बने ओवरआल चैंपियन

Mon, 14 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के स्वीमिंग पूल में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसका आयोजन अजय इंटरप्राइजेज स्पोर्ट्स एकेडमी की तरफ से किया गया। लड़कों के वर्ग में आर्यवीर ने पांच स्वर्ण पदक और लड़कियों में कल्पिता ने तीन स्वर्ण पदक जीते हुए ओवरआल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर सुरेंद्र कौर मुख्य अतिथि रहीं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता लड़कों तथा लड़कियों दोनों के लिए करवाई गई थी। मुख्य अतिथि डॉ. कौर ने जिले से आए सभी प्रतिभागियों तथा तथा प्रशिक्षकों का धन्यवाद किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तैराकी एक बहुत अच्छा शारीरिक व्यायाम है। यह न सिर्फ बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायता करता है, साथ ही साथ बच्चों का मानसिक तनाव भी दूर करता है। सभी अभिभावकों को अपने बच्चों को तैराकी जरूर सिखानी चाहिए। इस अवसर पर अजय कुमार ऑर्गेनाइजर, इंचार्ज अनिल कुमार तथा कोच राजन, सन्नी, मोक्ष, बिन्नी, हर्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें