फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नियुक्ति के लिए सीएम से मिले आर्ट क्राफ्ट डिप्लोमा होल्डर्स

Mon, 17 Jun 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। नियुक्ति की मांग को लेकर आर्ट क्राफ्ट डिप्लोमा होल्डर्स ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान डिप्लोमा होल्डर्स ने सीएम के समक्ष नियुक्ति संबंधी समस्या रखी। उन्होंने कहा कि साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू फैसले में कुरुक्षेत्र का डिप्लोमा मान्य कर दिया। इसके बावजूद करीब एक हजार डिप्लोमा होल्डर्स नियुक्ति की राह देख रहे हैं और फिलहाल मामला कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने बताया कि आर्ट क्राफ्ट डिप्लोमा होल्डर्स के मामले की अगली तिथि पांच अगस्त है। उन्होंने मांग उठाई कि उक्त तिथि पर कोर्ट में सरकार उनके पक्ष में हलफनामा पेश करे, जिससे उनकी नियुक्ति का रास्ता जल्द साफ हो जाए।
विज्ञापन

आर्ट क्राफ्ट डिप्लोमा होल्डर्स के प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि गत वर्ष सरकार के दिए हल्फनामे से आईटीआई और अन्य 178 लो मेरिट आर्ट एंड क्राफ्ट अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली थी। जिनमें जनरल की लास्ट कट ऑफ 110 थी और अन्य की 100 से 108 के बीच रही। प्रधान ने कहा कि 2021 में 816 पदों में से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के 667 अभ्यार्थियों की नियुक्ति हो चुकी थी, परंतु सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार इनका डिप्लोमा अयोग्य करार कर दिया गया था, जिससे ज्वाइनिंग रुक गई थी। साल 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने रिव्यू फैसले में सब कुछ सही पाया और कुरुक्षेत्र का डिप्लोमा मान्य कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि उच्च व सर्वोच्च न्यायालय में ठोस पैरवी कर उन्हें रोजगार प्रदान किया जाए। प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार अभी डिप्लोमा होल्डर्स के 4248 पद रिक्त हैं, जिन पर उन्हें मौका दिया जाए। इस दौरान यमुनानगर से रणधीर, राजिंद्र, झज्जर से अजय, भिवानी से नरेंद्र, कैथल से रोशन, हिसार से सज्जन, गुरुग्राम से रविंद्र दलाल, पानीपत से विष्णु शर्मा व उर्मिला, करनाल से समुद्र मोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें