फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घायल युवक को लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय

Tue, 19 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
घायल महबूब को एसपी कार्यलय लेकर जाते परिजन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। थाना छछरौली क्षेत्र के गांव मानकपुर में दबंगों के हमले का शिकार हुए घायल महबूब को परिजन चारपाई सहित लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है।

परिजनों ने बताया कि 25 अप्रैल को गांव के ही लोगों ने महबूब पर तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हमले में उसकी टांग में सात जगह फ्रैक्चर आया और वह लंबे समय से उपचाराधीन है। घटना के तुरंत बाद आरोपियों के नाम पुलिस को सौंप दिए गए थे, लेकिन 22 दिन बीतने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब भी वे कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे, उन्हें केवल आश्वासन देकर लौटा दिया गया। परिवार ने जांच अधिकारी पर समझौते का दबाव बनाने और कार्रवाई की मांग करने पर धमकाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस की निष्क्रियता से परेशान परिजन घायल महबूब को चारपाई पर उठाकर एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग की।
एसपी कमलदीप गोयल ने पीड़ित परिवार को दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। साथ ही जांच अधिकारी को फटकार लगाते हुए निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
मानकपुर मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई से नाराज पीड़ित परिवार ने आंदोलन की चेतावनी दी है। परिजनों का कहना है कि घटना को 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने के बजाय मामले को टाल रही है। परिवार ने जांच अधिकारी पर समझौते का दबाव बनाने और धमकाने के आरोप भी लगाए हैं। परिजनों ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें