संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जवाहर नवोदय विद्यालय, गुलाबगढ़-चुहड़पुर कलां में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 11वीं में रिक्त स्थानों पर प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि सत्र (2025-26) में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए कक्षा दसवीं के मेरिट के आधार पर बिना परीक्षा के प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी दिए गए लिंक (https://forms.gle/BQsQq6erUwh7wRS98) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में आकर कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यर्थी जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल से 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए। अभ्यार्थी का जन्म 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 (दोनों दिवस शामिल) के बीच होनी चाहिए। कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णत: नि:शुल्क, सह-शिक्षा, आवासीय विद्यालय है।