फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खेल उपकरण के लिए 31 तक करें आवेदन

Sun, 22 Mar 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर यमुनानगर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। ग्राम पंचायतों व नगर निगम क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल विभाग की ओर से योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों व नगर निगम को विभाग की ओर से खेल उपकरण उपलब्ध करवाए जाते हैं। विभाग की ओर से खेल उपकरण लेने के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। पंचायतें व नगर निगम के इसके लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह आवेदन कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 की आवेदन की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। ग्राम पंचायत व नगर निगम वार्ड केवल दो खेलों के उपकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह भर कर तेजली खेल परिसर में बने जिला खेल अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो (18 पीस मैस सेट कवर सहित) क्रिकेट किट बैग, वेटलिफ्टिंग (वेट ट्रेनिंग सेट-एक जोड़ी), योगा मैट, योग व वेटलिफ्टिंग उपकरण शामिल हैं। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि यह महिलाओं व बुर्जुर्गों को फिटनेस से जोड़ने की एक पहल है।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत व नगर निकाय केवल दो खेलों के उपकरणों के लिए आवेदन कर सकता है। सभी उपकरण मानकीकृत संख्या और साइज में प्रदान किए जाएंगे। 31 मार्च के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने अपील की है कि सभी ग्राम पंचायत व नगर निकाय समय पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें