संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बारिश बंद होने के साथ ही यमुना नदी का जलस्तर भी घट गया। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज पर अब सामान्य स्थिति हो गई। वहीं बैराज के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है। बुधवार शाम 5 बजे नदी का जलस्तर घटकर 19500 क्यूसेक पर पहुंच गया। मौसम में आए बदलाव के साथ ही यमुना नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। बता दें हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। गत 22 सितंबर को नदी का जलस्तर 23898 क्यूसेक था। इसी प्रकार 23 सितंबर को नदी का जलस्तर 19830 क्यूसेक रहा था। बैराज से यूपी की पूर्वी नहर में 1510 तथा हरियाणा व दिल्ली की पश्चिमी यमुना नहर में 11510 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मंगलवार को 6810 सर प्लस पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट किया गया था।