फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौवीं, 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

Thu, 02 Nov 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ चुहड़पुर कलां में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। विद्यालय की ओर से सत्र 2024-25 के लिए 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी 2024 को होगी।
प्राचार्य एसएस शेखावत ने बताया कि 9वीं व 11वीं में दाखिले के लिए आवेदन सात नवंबर तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर किए जा सकते हैं। 11वीं में दाखिले के लिए अभ्यर्थी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 (अप्रैल 2023 से मार्च 2024 सत्र) के दौरान जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
विज्ञापन

अभ्यर्थी का जन्म 1 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 9वीं में दाखिले के लिए विद्यार्थी 2023-24 के दौरान जिले के सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए। यह एसटी, एसटी व ओबीसी श्रेणियों पर लागू होता है।
विज्ञापन

प्राचार्य सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पूरी तरह से नि:शुल्क, सह-शिक्षा व आवासीय विद्यालय है। छात्र छात्राओं के लिए अलग छात्रावास, राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए 9वीं में 1 वर्ष का प्रवास, खेलों में उत्तम व्यवस्था, स्काउट गाइड, कला तथा संगीत की विशेष शिक्षा व पुस्तकालय की व्यवस्था व यूनिफार्म स्टेशनरी आदि विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें