फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: एंटी बर्गलरी स्पेशल स्टाफ खत्म, कई थानों के प्रभारी बदले

Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस अधीक्षक राजीव देशवाल ने एंटी बर्गलरी स्पेशल स्टाफ को खत्म कर दिया है। इसके अलावा कई थानों व चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया है।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिला पुलिस व स्टाफ की ताकत बढ़ाने के लिए एंटी बर्गलरी स्पेशल स्टाफ का तोड़ दिया गया है। यहां पर 20 के करीब स्टाफ और संसाधन थे। इन सबको को अन्य सुरक्षा एजेंसी में भेजा गया है ताकि उनकी ताकत बड़े और अपराध पर नकल कसी जा सके। बाहरी जिलों से आए निरीक्षकों को भी थानों में प्रभारी लगाया है।
यहां के प्रभारियों को लाइन भेजा गया है। शहर यमुनानगर थाना में निरीक्षक सतीश कुमार को, शहर जगाधरी थाना में राजपाल को, गांधीनगर में जगबीर को, रादौर में नरेंद्र सिंह राणा को और महिला थाना में निरीक्षक शीलावंती को प्रभार दिया गया है। इसी तरह साइबर सेल में रजत को, सेक्टर 17 में सुरेश कुमार को, सीआईए वन में वीरेंद्र वालिया को और वीरेंद्र वालिया की जगह इकोनामिक सेल में निरीक्षक केवल को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया की पुलिस की ताकत बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। 200 कर्मचारी बाहर से मंगवाए हैं। इसके अलावा बदमाशों के नेटवर्क तोड़ने के लिए काम किया जा रहा है। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें