फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्पेल-बी स्पर्धा में अंशुल, अंजलि व आरजू को शीर्ष स्थान

Sat, 25 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छछरौली में प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में अंग्रेजी भाषा दिवस व विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। इस दौरान स्पेल-बी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बीए तृतीय वर्ष के अंशुल, अंजलि और बीए द्वितीय वर्ष की आरजू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
वहीं कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर अतिथि व्याख्यान करवाया गया। कार्यक्रम अंग्रेजी विभाग की टैगोर लिटरेरी सोसायटी की ओर से मनाया गया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व और विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक बंसल के मार्गदर्शन में करवाया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के महत्व बताया।
विज्ञापन

अंग्रेजी इस दौर में सफलता की कुंजी बताया है। प्रो. अशोक बंसल ने कहा कि अंग्रेजी भाषा वैश्विक स्तर पर लोगों को जोड़ने का माध्यम है और वर्तमान में इसकी समझ बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम समन्वयक राजबीर व डॉ. ऋतु ने पुस्तकों का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




दूसरी ओर महाविद्यालय के रोजगार प्रकोष्ठ व उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधारभूत जानकारी विषय पर अतिथि व्याख्यान करवाया गया। मेधा फाउंडेशन से पंकज मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को एआई के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया। कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने 12 घंटे के एआई प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण करवाया। प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रतिभा, डॉ. रुचिका, कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. लखविंद्र व डॉ. परमजीत सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें