फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महात्माओं ने भजनों से भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

Sat, 25 Apr 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सेक्टर-17 में आयोजित सत्संग में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हुडा सेक्टर-17 स्थित पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आवासीय कॉलोनी के हॉल में मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें सद्गुरु देव सतपाल महाराज की शिष्या महात्मा सिंधु बाई, मेघा बाई और सपना बाई ने अपने प्रवचनों और भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महात्मा सिंधु बाई ने कहा कि परमात्मा सर्वव्यापक है और कण-कण में विद्यमान है, लेकिन उसे सामान्य आंखों से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे टेलीविजन के कार्यक्रम हर जगह होते हैं, परंतु बिना उपकरण के दिखाई नहीं देते, उसी प्रकार परमात्मा भी हर स्थान पर होते हुए भी दृष्टिगोचर नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रीकृष्ण और अर्जुन के संवाद का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान के वास्तविक स्वरूप के दर्शन के लिए दिव्य नेत्र की आवश्यकता होती है। सच्चे संत ही मनुष्य को ज्ञान नेत्र प्रदान कर परमात्मा के साक्षात्कार का मार्ग दिखाते हैं। इस अवसर पर अजय सिंह, राहुल चौधरी, अमित भारती, पवन गोयल, अशोक शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें