फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: क्विज में अंकुश, आर्यन और बंटी की टीम प्रथम

Tue, 01 Sep 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी फर्स्ट राउंड क्विज करवाई गई। विद्यार्थियों ने यातायात नियमों, सड़क संकेतों, सुरक्षित वाहन संचालन व सड़क पर बरती जाने वाली सावधानियों से संबंधित सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष के अंकुश, आर्यन और बंटी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की दिव्या, दिव्यांशी और संध्या की टीम दूसरे तथा बीए प्रथम वर्ष की साधना और कीर्ति व बीए द्वितीय वर्ष की अंजलि की टीम तीसरे स्थान पर रही।कार्यक्रम प्रभारी डॉ. उषा देवी और प्रो. राहुल ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और स्वयं के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या डॉ. करुणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें