फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाढ़ बचाव कार्य न होने पर जताया रोष

Wed, 04 Jun 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। खानूवाला के पास सोम नदी पर बाढ़ बचाव कार्य शुरू न होने से नाराज ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया है। ग्रामीणों ने कहा कि मानसून आने वाला है और विभाग ने अभी तक बाढ़ बचाव राहत कार्य शुरू भी नहीं किए हैं। पिछले वर्ष की तरह गांव में इस बार बाढ़ आने का भय सता रहा है।
ग्रामीण गगनदीप, अमराव, जसविंद्र सिंह, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह, संदीप बिंद्रा, रिंकू बिंद्रा, सुभाष सरपंच मानकपुर, सुमेरचंद नंबरदार, चतरपाल सिंह, मोहन सिंह खानूवाला, सुखदेव सिंह, हैप्पी खानूवाला, विशाल मानकपुर, राजेश, मनजीत सिंह, दिनेश चिंतपुर, हाकम सिंह ने कहा कि पिछले साल सोम नदी की पटरी टूटने से खानूवाला व साथ लगते गांव चिंतपुर, लल्हाड़ी समेत लगभग बीस गांवों में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान खानूवाला में हालात ज्यादा खराब हुए थे।
विज्ञापन

गांव व घरों में चार से पांच फीट तक पानी भर गया था। पानी से अनाज, पशुओं का चारा सहित तमाम घरेलु सामान खराब हो गया था। खानूवाला में पानी घुसने के बाद प्रशासन ने आनन फानन में टूटी पटरी पर मिट्टी के बैग लगातार अस्थायी रूप से बना दी थी और बरसात से पहले स्थायी इंतजाम करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मानसून दस्तक देने वाला है। ऐसे में फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। चूंकि पिछले साल टूटी पटरी पर सिंचाई भाग ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने कहा कि पहाड़ों पर बारिश होगी और यमुना का जलस्तर बढ़ेगा। जिससे फिर पटरी टूट जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ बचाव राहत कार्य अब तक पूरे हो जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें