फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रोष मार्च निकाला

Sat, 26 Apr 2025 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। पहलगाम के आतंकी हमले के विरोध में कई हिंदू संगठनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठनों के सदस्यों ने करीब सात किलोमीटर लंबा रोष मार्च निकाला। लालद्वार से रेलवे स्टेशन तक निकाले रोष मार्च में लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के उदयवीर शास्त्री ने किया। वही जिला प्रशासन व पुलिस सतर्क रहा। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ लोगों में गुस्सा दिखाई दिया। ये रोष मार्च जगाधरी से शुरू हुआ और शहर के सभी चौराहों पर रुका। यहां पर लोगों ने जमकर नारेबाजी कर इस आतंकी हमले की खिलाफत की।
विज्ञापन

उदयवीर शास्त्री ने कहा कि पहलगाम में लोगों की हत्या धर्म के आधार पर की गई है। इसकी पूरे विश्व में निंदा हो रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना से हिंदूओं में डर व गुस्सा है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी धर्म से कोई नफरत नहीं है, लेकिन वे अपने लोगों को मरता भी नहीं देख सकते हैं। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि यह काम करने वाले लोगों को पता चल सके कि उनके इस निंदनीय कार्य से उनके लोगों पर क्या बीत रही है। यह रोष मार्च लालद्वारा चौक से शुरू होकर शहर के तमाम चौराहों से होते हुए यमुनानगर रेलवे स्टेशन तक निकाला गया। इस दौरान रोष मार्च शहर के सभी चौराहों पर रुका और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शन में धर्म जागरण समन्वय, आंबेडकर युवा परिषद, क्षत्रिय महासभा, शिव सेना, जय भवानी सेना, हिंदू जागरण मंच, सामाजिक समरसता, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य कई हिंदू व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।
प्रदर्शन को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। प्रदर्शन व रोष मार्च के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। रोष मार्च के साथ पुलिस बल भी साथ चलता रहा। वहीं, मार्च के आगे व पीछे तमाम थानों के प्रभारी भी गाड़ी में चलते रहे। इसके अलावा खुफिया तंत्र भी एक्टिव रहा। प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार से माहौल न बिगड़े इसके लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हुए थे। वहीं, इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें