फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी वर्करों, हेल्परों ने किया प्रदर्शन

Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर यूनियन संबंधित सीटू आइफा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले वर्कर्स और हेल्परों ने मंगलवार को पोषण ट्रैकर में फोटो कैप्चर करने के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन के बाद लघु सचिवालय में जाकर सीडीपीओ चंद्रकला देवी को महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सुनीता सुघ ने की। यूनियन की राज्य सचिव बिजनेश राणा, सीटू नेता विनोद त्यागी व रोशन लाल ने कहा कि नई पोषण ट्रैकर एप में वर्करों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है, क्योंकि ज्यादातर लाभार्थियों के पास छोटे फोन हैं और अनपढ़ भी हैं। सभी मजदूर सुबह ही काम करने चले जाते हैं। कुछ लाभार्थी बोलते हैं कि वह ओटीपी नहीं देंगे।
विज्ञापन

क्योंकि ओटीपी को लेकर आए दिन बैंक खातों से धोखाधड़ी हो रही है। ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगों को रखते हुए बताया कि पोषण ट्रैकर एप को बंद किया जाए। वर्करों व हेल्परों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 26000 रुपये तय किया जाए, वर्दी के 2000 रुपये दिए जाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों को क्रैच सेंटरों में न बदला जाए। हेल्पर से वर्कर व वर्कर से सुपरवाइजर की प्रमोशन की जाएं, खाली पड़े पदों पर वर्कर, हेल्पर की भर्ती की जाए।
विज्ञापन

टर्मिनेट वर्कर्स और हेल्पर का मानदेय दिया जाए। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास मंत्री से अपील की गई की आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन की राज्य कमेटी को बातचीत का समय दिया जाए ताकी पिछली सरकार में लंबित मांगों का समाधान किया जा सके। मंच संचालन जिला सचिव सुनीता करेहड़ा ने किया। इस अवसर पर मीनाक्षी शर्मा, सुमन, संतोष, सुनैना, सीमा, शोभा, दीपमाला, नीलम, रेखा, रजनी, प्रेमलता, अंजू, निशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें