छछरौली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छछरौली के राजीव गांधी खेल परिसर में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में अनामिका खिजरी प्रथम, सोनिया कुटीपुर द्वितीय और तेजो रानी मांडेवाला तृतीय स्थान पर रहीं।
इस दौरान म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनु दड़वा ने प्रथम, चरणजीत छछरौली ने द्वितीय और सीमा कोट ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में अनुरानी छछरौली प्रथम, अनीता द्वितीय और सुषमा छछरौली तृतीय रहीं। 300 मीटर दौड़ में गगनदीप बलोली ने पहला, शालू रामपुर ने दूसरा और तोशिबा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वहीं 400 मीटर दौड़ में रमनदीप प्रथम, डिम्पल गनौला द्वितीय और वंशिका तृतीय रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ कुसुम लता ने की। एसडीएम रोहित कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।